राष्ट्र सन्त गाडगे जी महाराज की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनके दर्जनों अनुयायियों ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

1-संत गाडगे महाराज मानव सेवा को ही ईश्वर पूजा मानते थे.. अनूप मिश्रा नेता राज्य कर्मचारी संघ

2-संत गाडगे बाबा कीर्तन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, अंधविश्वास उन्मूलन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया……..विमल किशोर सबरा, सामाजिक चिन्तक

आज दिनांक 23/02/2024 को रायबरेली निकट जिलाधिकारी आवास,सन्त गाडगे चौक पर स्थित  सन्त गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर रायबरेली के अम्बेडकरवादी, बहुजनवादी, संविधान पसन्द ,समतावादी, धम्म से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में  स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एंव मानवता के महान उपासक, समाज सुधार आन्दोलन के प्रेरणादायक राष्ट्र सन्त गाडगे जी महाराज की 150 वीं जयंती के अवसर पर उनके दर्जनों अनुयायियों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके जीवन संघर्षों और किये गये सामाजिक योगदान पर  याद करते हुए वैचारिक संगोष्ठी  कर सामाजिक एकता के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संत गाडगे बाबा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमलेश चौधरी एंव संचालन बहुजन चिन्तक राजेश कुरील ने किया। कार्यक्रम में आये, राज्य कर्मचारी नेता अनूप मिश्रा, एंव बहुजन, सामाजिक चिन्तक मदन लाल, विमल किशोर सबरा, राम शरण प्रसाद, राजेन्द्र बौद्ध, मुकेश रस्तोगी, ने विचार व्यक्त करते हुए कहा गाडगे बाबा एक महान भारतीय संत, समाज सुधारक और स्वच्छता के अग्रदूत थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, गरीबों और वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कीर्तन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, शिक्षा, अंधविश्वास उन्मूलन और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। वे झाड़ू को अपना प्रतीक मानकर गाँव-गाँव सफ़ाई करते थे और मानव सेवा को ही ईश्वर पूजा मानते थे। कार्यक्रम में गंगा प्रसाद निर्मल, सूबेदार हरि प्रसाद शास्त्री,गंगा किशुन, एडवोकेट घनश्याम निर्मल, सेराज उर्फ साजन, मास्टर श्रीराम, राम सहाय, एडवोकेट अभय सोनकर, एडवोकेट, अवधेश आर्या, शिव कुमार बौद्ध, आदि दर्जनों अनुयायियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर सेवा,समर्पित भाव से गाडगे बाबा के विचारों को बहुजन समाज में ग्रामीण स्तर पर जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता

Tue Feb 24 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत मा0 विधायक सलोन द्वारा मृतक के आश्रितों को उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता_ रायबरेलीः- 23 फरवरी 2026          मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने आज मृतक मोहित पटेल के आश्रितों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि और अन्य लाभों के […]

You May Like

advertisement