सत्याग्रह के 40वें दिन किसानों की जीत की ओर एक बड़ा कदम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : एक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद श्री नीरज कुशवाहा मौर्य जी से मुलाकात करी उनहोने संसद में मुद्दा उठाने का मजबूत आश्वासन प्राप्त दिया ।
किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक /सत्याग्रही डॉक्टर हरीश कुमार गंगवाल ने बताया कि बरेली/बदायूं के हजारों पीड़ित किसानों का शांतिपूर्ण, अटूट सत्याग्रह आज ठीक 40 दिनों पूरे कर चुका है। इस ऐतिहासिक संघर्ष के दौरान आज एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय लोकसभा सांसद श्री नीरज कुशवाहा मौर्य (आंवला लोकसभा क्षेत्र, समाजवादी पार्टी) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बदायूं जिले के ग्राम बगरैन स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम गोदाम से लगभग 10,000 क्विंटल (1031 मीट्रिक टन) धान, गेहूं एवं बीज की कथित लूट/गड़बड़ी (अनुमानित मूल्य ₹4 करोड़) का पूरा विवरण प्रस्तुत किया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय को अवगत कराया कि:
- हजारों किसानों की सालों की मेहनत और विश्वास की कमाई इस घटना से छिन गई है।
- 27 जनवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति की कोई ठोस प्रगति या अपडेट नहीं मिला।
- मुख्य मांगें: निष्पक्ष SIT जांच, दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई, एफआईआर दर्ज कर पीड़ित किसानों को पूर्ण भुगतान/मुआवजा सुनिश्चित करना।
माननीय सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और निम्नलिखित मजबूत आश्वासन दिए।
इस अन्याय को लोकसभा (संसद) में जरूर उठाएंगे और सदन में किसानों की पीड़ा को मजबूती से रखेंगे।
किसानों को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण रूप से संघर्ष करेंगे।शीघ्र ही संबंधित विभागों, राज्य सरकार एवं प्रशासन से संपर्क कर जांच को तेज करने एवं स्थायी समाधान निकालने का सक्रिय प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य (डॉ. हरीश कुमार गंगवार के नेतृत्व में): मोहम्मद ज़की
, कमरूदीन सैफी, आशीष रुस्तम ,बिपिन पटेल ,सतीश सैनी ,अरविंद पटेल ,मुहम्मद कमरुद्दीन ,आशीष रुस्तम, उल्फत सिंह कठेरिया, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव एवं अन्य पीड़ित किसान साथी उपस्थित रहे हैं।


