रील मेकिंग में अनंत रावल ने जीता प्रथम पुरस्कार

पलवल, (प्रमोद कौशिक)26 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब द्वारा रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। बैचुलर ऑफ़ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थी अनंत रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एमबीए के अभिषेक दूसरे और एमबीए के ही अमन तीसरे स्थान पर रहे। बीएचएम के कृष्ण ने चौथा और गौरव ने पाँचवां स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यटन,आतिथ्य एवं डिजिटल रचनात्मकता से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने उपरोक्त विषयों में उम्दा रील बनाई और इन्हें संदेशपूर्ण तैयार किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. विकास बालियान ने बताया कि निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने कहा कि
यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में पर्यटन जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुई है। डॉ. विकास बालियान ने कहा कि इससे विद्यार्थियों में डिजिटल कौशल का भी रचनात्मक विकास हुआ है। आयोजन टीम के सदस्य डॉ. हिमांशु मलिक, संदीप मलिक तथा शेफ सतीश दिलावर ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया। डॉ. हिमांशु मलिक ने समापन पर सभी का आभार ज्ञापित किया।
विजेताओं को पुरस्कृत करते शिक्षक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होली उत्सव समर्थगुरु धाम में उमंग उत्साह के साथ मनाया जाएगा : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Fri Feb 27 , 2026
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 26 फरवरी : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने जानकारी दी कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संपूर्ण भारत में 4 मार्च 2026 को होली महोत्सव मनाया जाएगा। सनातन धर्म त्यौहार के माध्यम से […]

You May Like

advertisement