डीएम-एसपी ने होली पर्व पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी ने होली पर्व पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

त्यौहार/पर्व आपसी सद्भाव, अमन चैन के साथ मनाया जाए: डीएम

रायबरेली:- 05 मार्च 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने होली त्योहार पर (दिनांक-04/03/2026) को जनपद में शांति, सद्भाव के साथ होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था के दृष्टिगत सुपर मार्केट, घंटाघर, किला बाजार, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि त्योहार/पर्व में कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की समस्या/विवाद की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र उसका समाधान करा लें। समस्त कार्यक्रम परम्परागत ढंग से ही सम्पन्न कराये जाये एवं कोई नवीन परम्परा को उत्पन्न न होने दिया जाये। पर्वों पर प्रयुक्त होने वाले स्थलों/मार्गों की अनिवार्यतः साफ-सफाई कराई जाए, पानी और बिजली की नियमित आपूर्ति की जाये। नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा सफाई का कार्य सम्पन्न कराया जाये। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार जबरन रंग लगाने आदि का कार्य न होने पाये। प्रत्येक कार्यक्रम स्थलों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
जिलाधिकारी ने होली एवं रमजान के पर्व को जनपद में शांति एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के मतावलम्बियों को एक दूसरे का सम्मान करने के साथ ही भाई चारे की भावना के साथ पर्व मनाया जाना चाहिए। उपद्रव करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायें।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना आंवला पुलिस ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं मूकबधिर के साथ मनाई होली

Fri Mar 6 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : थाना आंवला पुलिस द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए बीच में रहने वाले बुजुर्गों एवं मूकबधिर को वाहन से बुलाकर थाना कोतवाली परिसर लाया गया।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर एवं पुलिस कर्मियों ने सभी […]

You May Like

Breaking News

advertisement