Uncategorized

होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न

होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न 8 मार्च 2026 , कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संबंध शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस में होली मिलन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।विद्या भारती की गौरवमयी परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम मां शारदे के चित्र पर पुष्पर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर विद्या भारती ब्रज प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हरि शंकर जी ने आचार्यों को कर्मण्येवाधिकारस्ते का संदेश दिया ।और वर्तमान में हमें अच्छे कार्य करने चाहिए , जिससे हमारा भविष्य भी अच्छा हो ।इसके साथ ही विद्यालय के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने कहा, कि होली तो बस प्रेम का होता है त्यौहार, हम सब मिलकर के करें प्रकृति का श्रृंगार । पंक्ति के माध्यम से सभी का उत्साह वर्धन किया। आचार्य प्रवर श्री दिनेश शर्मा ने हिरण्यकश्य पु एवं भक्त प्रहलाद की कहानी के माध्यम से सत्य की असत्य पर जीत का संदेश प्रदान किया ।विद्यालय के प्रवक्ता श्री विनय कुमार सिंह चौहान ने 8 मार्च को महिला दिवस की उपस्थित बहनों को शुभकामनाएं प्रदान की। शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर के माननीय अध्यक्ष श्री अमृतपाल जी ने कहा ,कि हमारे त्योहारों को मनाने से हमारे बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार भी प्राप्त होते हैं । शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक श्री नवनीत प्रताप सिंह ने कहा , कि मेल जोल का त्योहार होली हमें एकता का संदेश देता है । प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य डॉ भास्कर शर्मा ने सभी के लिए होली की शुभकामनाएं प्रदान की ।विद्या मंदिर के सम्मानित संरक्षक महोदय श्री सुरेश चंद्र सक्सेना अवकाश प्राप्त जिला विद्यालय निरीक्षक ने होली खेलने के विभिन्न प्रकारों का वर्णन किया, और नवीन परंपरा में अब होली शिष्टाचार और सभ्य ढंग से खेली जाती है । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य प्रवर श्री कृष्ण हरि शर्मा ने किया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री वेद रतन शर्मा ने सभी पधारे हुए बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख आचार्य श्री लक्ष्मीकांत पाठक ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel