शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी


बदायूँ : 07 मार्च। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 36 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, विद्युत, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं रसद विभाग, पुलिस व अन्य विभागों के कुल 36 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Mon Mar 9 , 2026
बदायूँ : 07 मार्च। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कोमल श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश […]

You May Like

advertisement