Uncategorized

श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुनोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन

श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुनोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा आयोजन
आजमगढ़।
फाल्गुन माह के पावन अवसर पर बलरामपुर स्थित श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में रविवार को फाल्गुनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंग, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच होली की खुशियां साझा की गईं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. करुण श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन श्याम हॉस्पिटल के मैनेजर गरुड़ श्रीवास्तव (झब्ब) ने किया, जबकि पूरे आयोजन का संयोजन बबलू श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत और होली मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर जगदंबा लाल श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel