Uncategorized

शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के द्वारा मीरगंज में निकाली गई कलश यात्रा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार बरेली के द्वारा आज मीरगंज नगर क्षेत्र में ज्योति कलश यात्रा का भव्य दिव्य स्वागत किया गया। गायत्री परिवार की बहनों ने शंख ध्वनि एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। मंगल कलश यात्रा का नगर क्षेत्र में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने भी पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कार्यकत्री प्रेम कांति गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक संतोष देवांगन ने माता जी की जन्मशताब्दी अखंड दीपक का शताब्दी वर्ष एवं पूज्य गुरुदेव के साधन के 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहा कि माता जी का ममत्व बहुत ही अविस्मरणीय है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम निवास शर्मा, बृजराज सिंह, राघव, विद्या, विनोद, दीक्षित, केपी सिंह, लीलाधर शर्मा, कमला रानी, राजकुमारी, डॉक्टर दीपमाला शर्मा, दिनेश पांडे, प्रेमपाल गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, एडवोकेट राकेश गंगवार, बालेदीन पाल का मंच पर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने किया और उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सच्ची श्रद्धा निष्ठा के साथ क्षेत्र में कार्य को विस्तार करें। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वय में राजीव जौहरी शिवेंद्र भदोरिया अनुज गंगवार गरिमा गंगवार संदीप चौधरी डॉक्टर नंदकिशोर आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel