’जिला जेल बैकुण्ठपुर का तिमाही निरीक्षण, बंदियों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा’’

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की; बंदियों से चर्चा कर समस्याएं सुनी’

कोरिया 13 मार्च 2026/ जिला जेल बैकुण्ठपुर का तिमाही निरीक्षण शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री योगेश पारीक, कलेक्टर श्रीमती चन्दन  त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे के नेतृत्व में किया गया।

यह निरीक्षण राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा उच्चतम न्यायालय में दायर सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया प्रकरण में पारित निर्णय के पालन में किया गया।

प्रधान जिला न्यायाधीश और कलेक्टर ने बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की तथा जेल परिसर में संचालित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों के बैरक, शौचालयों की स्थिति, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बंदियों को समय पर विधिक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण दल ने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

निर्देशों के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड द्वारा प्रत्येक तिमाही में जिला जेल बैकुण्ठपुर का निरीक्षण किया जाता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जेल में बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का जातिगत या अन्य भेदभाव न हो और उन्हें सभी आवश्यक अधिकार व सुविधाएं समय पर मिलती रहें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिक्षा अग्रवाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अमृता दिनेश मिश्रा तथा विजिटर बोर्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली:- 68हज़ार किलोमीटर के भारत भ्रमण के अगले चरण में रायबरेली पहुँची प्रसिद्ध पर्वतोरोही ,राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय

Fri Mar 13 , 2026
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली:- 68हज़ार किलोमीटर के भारत भ्रमण के अगले चरण में रायबरेली पहुँची प्रसिद्ध पर्वतोरोही ,राष्ट्रीय साइकिलिस्ट आशा मालवीय 7800 किलोमीटर की है अगले चरण की सोलो सायकिल यात्रीआशा मालवीय राज्यपाल से सम्मानित होने के बाद रायबरेली पहुँची जयपुर से निकलकर रायबरेली होकर प्रयागराज होते हुए कैबीथू पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement