Uncategorized

योगासन खेल – चुनौतियां एवं अवसर विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 16 मार्च : हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में गीता ज्ञान संस्थानम् में योगासन खेल – चुनौतियां एवं अवसर विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में आज मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी कैलाश सैनी, विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, वर्ल्ड योगासन और योगासन भारत के महासचिव एवं हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य, योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, ई सी सदस्य विकास गोस्वामी, हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार, हरियाणा योगासन खेल संघ के सचिव डॉ. युद्धवीर सहित उपस्थित गणमान्य महानुभावों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन के दूसरे दिन का शुभारंभ किया । वंदे मातरम गान के पश्चात डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा योगासन खेल संघ की उपलब्धियों को दर्शाया गया। राष्ट्रीय स्तर के योगासन खिलाड़ियों ने कलात्मक योगासन खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शिविर प्रतिभागी ने सुंदर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी अतिथियों को आयोजकों की ओर से अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान के मुख्य योगासन कोच डॉ. सी के मिश्रा, योगासन भारत के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक,उपाध्यक्ष राकेश कुमार शास्त्री एवं तकनीकी कमेटी के सदस्य वारंट ऑफिसर अभिजीत बोस एवं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने योगासन खेल – चुनौतियां एवं अवसर विषय पर चर्चा की तथा शिविर प्रतिभागियों के प्रश्नों व जिज्ञासाओं का समाधान किया। विशिष्ट अतिथि उपेंद्र सिंघल ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में ब्रह्मा जी ने अष्टांग धर्म की स्थापना की थी। कुरुक्षेत्र में ही भगवान श्री कृष्ण के श्रीमुख से गीता का दिव्य सन्देश मुखरित हुआ। उन्होंने दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता एवं महत्व बताते हुए योगासन खेल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ जयदीप आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल एवं वर्तमान मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग के प्रचार प्रसार के लिए अत्यंत सराहनीय किया है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी योग एवं योगासन को विश्व में पहचान दिलाई है। आज योगासन के खिलाड़ियों को रोजगार मिल रहे हैं। हरियाणा सरकार योगासन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी दे रही है । इसके लिए उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद भी किया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी कैलाश सैनी ने कहा कि हरियाणा योग आयोग एवं हरियाणा योगासन खेल संघ डॉ. जयदीप आर्य के नेतृत्व में योगासन खेल के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा में योग खेल नर्सरियों की स्थापना, आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में एक विश्वस्तरीय मेडिटेशन सेंटर बनाने एवं खेल विभाग में 40 योगासन कोच नियुक्त करने की माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं को लागू करवाने का आश्वासन दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैलाश सैनी जी को सम्मानित करते आयोजक गण।
मुख्य अतिथि के साथ हरियाणा योग आयोग की टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel