राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर यूपीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज, बरेली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के मार्गदर्शन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता में टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आगामी एचपीवी (HPV) वैक्सीन अभियान के बारे में जानकारी देना था।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधु गुप्ता द्वारा टीकाकरण के महत्व पर संबोधन दिया गया। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण बच्चों और समाज को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कल से एचपीवी वैक्सीन अभियान की शुरुआत की जा रही है, जो बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएँ।
जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया गया, जिसे डॉ. मधु गुप्ता, सुबीता, सुनीता, मीता, सरस्वती, रामलली और मनु द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस गीत के माध्यम से टीकाकरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यूपीएचसी सीबीगंज के स्टाफ – हिर्देश, मनमोहन, श्रवण और सूरज का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त IWC ग्लोरी प्लस के सदस्यों ने भी टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर अफजI अनीता, सुनीता, अंजू, रीना, वैशाली, सुरभि, डॉ. ममता और डॉ. कविता सहित कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर लोगों को समय पर टीकाकरण कराने और आने वाले एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कवि ऋषि कुमार च्यवन वाराणसी में साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित

Tue Mar 17 , 2026
कवि ऋषि कुमार च्यवन वाराणसी में साहित्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय साहित्य सांस्कृतिक मैत्री सम्मेलन वाराणसी में 12 मार्च से 14 मार्च 2026 बहुत भव्य रूप में प्रगति विचार एवं साहित्य मंच बुलंदशहर के डॉ हरेंद्र हर्ष जी के संयोजन […]

You May Like

Breaking News

advertisement