उत्तराखं – डइन्दिरेश अस्पताल में गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज़

सागर मलिक

*उत्तराखंड में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी

इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास*

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा उत्तराखंड की पहली रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी एथरेक्टॉमी प्रक्रिया मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह अत्याधुनिक तकनीक से की गई प्रक्रिया अस्पताल की कैथ लैब में एक परिधीय धमनी रोग

(Peripheral Arterial Disease) से पीड़ित मरीज पर की गई, जिसमें अवरुद्ध धमनी को खोलकर प्रभावित अंग में रक्त प्रवाह बहाल किया गया। इस सफलता ने मरीज को गंभीर अंग इस्कीमिया ((Critical Limb Ischemia) से बचा लिया। इस जटिल चिकित्सा प्रक्रिया का सफल संचालन डॉ. प्रशांत सरड़ा (प्रमुख एवं कंसल्टेंट इंचार्ज), डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. सन्नी मिश्रा (कंसल्टेंट्स, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) की कुशल टीम द्वारा किया गया। उन्हें तकनीशियनों और नर्सिंग स्टाफ की समर्पित टीम का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस ऐतिहासिक प्रक्रिया के बाद से अस्पताल में कई रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय परिणाम मिले हैं। यह उपलब्धि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखंड और समूचे उत्तर भारत में एंडोवास्कुलर इंटरवेंशन के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित करती है। अस्पताल न सिर्फ उच्च तकनीकी उपचार प्रदान कर रहा है, बल्कि यह रोगी-केंद्रित और गुणवत्ता-युक्त स्वास्थ्य सेवाओं का आदर्श भी बन चुका है। इस सफलता पर अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित चिकित्सा टीम को बधाई दी है और भविष्य में और अधिक उन्नत प्रक्रियाओं को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंडआपदा के वक्त भी सांसदों का जनता के बीच न होने पर कांग्रेस बिफरी

Thu Jul 24 , 2025
सागर मलिक *सांसद अनिल बलूनी और महारानी बताएं, जनता के बीच क्यों नहीं? देहरादून। उत्तराखंड में आपदा के बीच गढ़वाल और टिहरी की जनता के बीच अपने सांसदों की अनुपस्थिति पर कांग्रेस ने तीखे सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बुधवार को पत्रकारों से […]

You May Like

Breaking News

advertisement