ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में कराया मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर ने आशीष अग्रवाल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं अभद्रता करने पर आशीष अग्रवाल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार नगर अधिशासी अधिकारी द्वारा थाने में दी गई दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी कार्यालय में 4 दिसंबर को 5 बजे के आस पास नियमित कार्यों का निरीक्षण कर रहे थे व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष कुमार अग्रवाल अपने दो साथियों के साथ पहुंचे किसी मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से भिड़ गए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी दस्तावेज (क्षतिग्रस्त) नष्ट कर फाड़ दिए। और गाली गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी। और दबंगई दिखाते हुए ट्रांसफर तक करने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आशीष कुमार अग्रवाल सहित दो अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 121, 352 ,132 ,351 में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं नगर पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों ने घटना की निंदा करते हुए दोषी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बहेड़ी पुलिस की मिशन शक्ति टीम के तहत बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले 47 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Sat Dec 6 , 2025
थाना बहेड़ी पुलिस की मिशन शक्ति टीम के तहत बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले 47 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बहेड़ी: थाना बहेड़ी पुलिस ने मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों खुले में शराब पीकर माहौल खराब […]

You May Like

advertisement