अहिरौला व तहबरपुर में जन आरोग्य मेला का निरीक्षण, सेवाएं सुचारु पाई गईं

आजमगढ़।

अहिरौला व तहबरपुर में जन आरोग्य मेला का निरीक्षण, सेवाएं सुचारु पाई गईं।

प्रत्येक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा द्वारा रविवार को विकास खंड अहिरौला एवं विकास खंड तहबरपुर के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमहारा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आतापुर का भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सुचारु रूप से संचालित पाया गया। मेले में तैनात समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक रही तथा आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जा रही थीं।
जनपद स्तर पर आयोजित मेले की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि कुल 77 स्वास्थ्य इकाइयों पर मेले का आयोजन किया गया, जिनमें 77 मेले आयोजित हुए। इन मेलों में कुल 80 चिकित्सकों एवं 273 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रही। मेले में कुल 2334 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 1044 पुरुष, 963 महिलाएं एवं 327 बच्चे शामिल रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत विभिन्न रोगों के मरीजों को उपचार उपलब्ध कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 337 मधुमेह, 275 गैस्ट्रो, 225 श्वसन, 297 त्वचा, 101 उच्च रक्तचाप, 44 लीवर, 11 टीबी एवं 26 एनीमिया के मरीज शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 1020 अन्य रोगों के मरीजों को भी उपचार प्रदान किया गया। 168 मरीजों की कोविड हेल्प डेस्क पर जांच की गई तथा 35 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत 98 एएनसी जांच तथा 120 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। आवश्यकता अनुसार 17 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों हेतु रेफर किया गया। विशेषज्ञ सेवाओं के अंतर्गत 7 मरीजों को चिकित्सकीय उपचार, 1 सामान्य शल्य चिकित्सक, 4 नेत्र विशेषज्ञ, 2 स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा 3 ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा मेले में उपलब्ध दवाओं, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य निर्धारित मानकों का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने हेतु व्यापक जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिसे पूर्ण प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ क्रियान्वित किया जाना आवश्यक है।

                                (डॉ. एन. आर. वर्मा)
                                मुख्य चिकित्साधिकारी
                                        आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निराकार को जानकर प्रेम, सेवा और समर्पण से जीवन को सार्थक बनाएं”- सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Sun Mar 22 , 2026
निरंकारी संत समागम ने जगाई मानव एकता व प्रेम की ज्योति आजमगढ़ / संत निरंकारी सत्संग भवन हरबंशपुर आजमगढ़ जोन 61 से मीडिया सहायक डॉ. वीरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि परम पूज्य निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद एवं आदरणीय निरंकारी राजपिता जी की गरिमामयी उपस्थिति […]

You May Like

advertisement