Uncategorized

बरेली में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली नई गति

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जनपद में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के कुशल मार्गदर्शन एवं विज़न के अंतर्गत, निर्धारित आयु वर्ग की सभी बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसी क्रम में, डॉ. मधु गुप्ता (MOIC, UPHC सी.बी. गंज) एवं चार्टर प्रेसिडेंट, IWC Glory Plus द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। जिला महिला अस्पताल, बरेली में आयोजित टीकाकरण सत्र में पहले ही दिन 10 बालिकाओं का सफल टीकाकरण किया गया, जिनमें UPHC सी.बी. गंज क्षेत्र की बालिकाएं भी शामिल रहीं।
अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज पुनः 10 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
विशेष उपलब्धि: शहरी क्षेत्र के UPHCs में अब तक सबसे अधिक एचपीवी टीकाकरण टीम UPHC सी.बी. गंज के प्रयासों से दर्ज किया गया है, जो एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
विशेष रूप से, डॉ. मधु गुप्ता ने अपनी भतीजी अदित्री का टीकाकरण करवाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। अदित्री ने भी आगे बढ़कर अपनी सहेलियों — सान्वी, इशिका, श्री, सुहानी, साक्षी, अन्वी, सिमर — को प्रेरित किया। इस प्रकार अदित्री एक “HPV चैंपियन” के रूप में उभरकर सामने आईं।
इस अभियान में जमीनी स्तर पर एएनएम सरस्वती एवं आशा कार्यकर्ताओं अमृता, सुमन और राखी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बालिकाओं एवं अभिभावकों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
जनपद में चल रहा यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel