
सिविल लाइन कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई
आजमगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सहजानंद राय को प्रदेश मंत्री और विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नियुक्ति की घोषणा होते ही बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सहजानंद राय की नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहजानंद राय ने वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का काम किया है। उनके अनुभव और कर्मठता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
उन्होंने कहा कि सहजानंद राय के प्रदेश मंत्री बनने से जनपद के साथ पूरे पूर्वांचल के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में तेजी आएगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह मोंटी, आशुतोष चौबे, उमेश विश्वकर्मा, मयंक श्रीवास्तव, सौरभ कन्नौजिया, मनीष सिंह, रंजय तिवारी, नीरज सिंह, योगेंद्र यादव, दीपक राय, संतोष चौहान, राज सिंह, शिवांश सिंह, हर्ष सिंह, मन्नू गौतम, उत्कर्ष यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।


