जिले में राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संम्पन्न

70 वर्ष के शिक्षार्थी सोनसिंग एवं श्रीमती जुगरीबाई 68 वर्ष ने दिलाई उल्लास परीक्षा

2580 शिथार्थियों ने दी उल्लास परीक्षा

महासमुन्द 23 मार्च 2026/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षार्थी आंकलन परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के महिला 2147 व 433 पुरूष कुल 2580 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में शिक्षार्थी आकलन परीक्षा हेतु विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली में 192 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। कुल 2580 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शिक्षार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय प्रातः 10ः00 बजे से लेकर सायं 5ः00 बजे तक आंकलन परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न.पत्र हल करने के लिए तीन घण्टे का समय निर्धारित किया गया था।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुन्द विकासखण्ड पिथौरा के परीक्षा केन्द्रो केन्दों का निरीक्षण किया। श्री कमलनारायण चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं श्रीमती सम्पा बोस जिला नोडल अधिकारी उल्लास कार्यक्रम ने विकासखण्ड महासमुन्द के परीक्षा केन्द्र खैरा, लभरा एवं विकासखण्ड बागबाहरा के परीक्षा केन्द्र बकमा, घुंचापाली एवं परीक्षा केन्द्र कसेकेरा का निरीक्षण किया गया। कसेकेरा में निरीक्षण के दौरान 101 शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा केन्द्र कसेकेरा में 70 वर्ष के शिक्षार्थी सोनसिंग एवं श्रीमती जुगरीबाई 68 वर्ष को जिला परियोजना अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी उल्लास द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर शा.उ.मा.वि.कसेकेरा के प्राचार्य श्री पवन चक्रधारी, संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया, प्रधान पाठक श्रीमती अर्चना चन्द्राकर, श्री पंकज ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। विकासखण्ड स्तर पर समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, समस्त विकासखण्ड नोडल अधिकारी ने अपने विकासखण्ड के पृथक-पृथक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया  जिले के समस्त संकुल प्रभारी अपने-अपने संकुल क्षेत्र का, संकुल समन्वयक अपने संकुल के पृथक-पृथक परीक्षा केन्द्रों में, समस्त आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका, मितानीन एवं रसोईया व स्वीपर जिला-महासमुन्द, अपने परीक्षा केन्द्र के समस्त शिक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने में सहायता प्रदान किए। 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रोन सर्वे से बड़ी सफलता: जिला प्रशासन ने अवैध अफीम खेती का किया भंडाफोड़दोनों आरोपी हिरासत में, कड़ी पूछताछ और कार्रवाई जारी

Mon Mar 23 , 2026
रायगढ़, 23 मार्च 2026/ रायगढ़ जिले में अपराध एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत जिला प्रशासन को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफीम की खेती का खुलासा करते हुए प्रशासन ने त्वरित […]

You May Like

advertisement