सऊदी अरब में मृत युवक के बीमा क्लेम में हेराफेरी का आरोप, परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मृत हुए युवक के बीमा क्लेम की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने अपने ही रिश्तेदारों पर धोखाधड़ी और विश्वासघात का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता आबिद रजा खां निवासी थाना सीबीगंज ने बताया कि उनका पुत्र माजिद रजा खां वर्ष 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गया था। 2 फरवरी 2021 को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। इसके बाद दुर्घटना क्लेम की प्रक्रिया शुरू हुई।
आरोप है कि बहनोई इरफान अहमद और भांजे अतीक अहमद ने क्लेम दिलाने के नाम पर विश्वास में लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करा ली। शुरू में उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी रकम परिजनों को दे दी जाएगी, लेकिन बाद में टालमटोल शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद भी रकम नहीं मिली। आरोप है कि सऊदी अरब से मिलने वाली लाखों रुपये की क्लेम राशि आरोपियों ने अपने और परिवार के अन्य सदस्यों के खातों में ट्रांसफर करा ली। यहां तक कि अलग-अलग खातों में पैसे भेजकर रकम को छिपाने की कोशिश की गई।
सीओ से मिले पीड़ित, कार्रवाई का आश्वासन मामले में आज पीड़ित परिवार ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) सेकंड, अंजनी कुमार तिवारी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। सीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पीड़ित का कहना है कि 2023-24 के दौरान पूरी क्लेम राशि आरोपियों को मिल चुकी थी, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया गया। जब उन्होंने पैसे मांगे तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और झगड़ा करने पर उतारू हो गए।
पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण अभियान ) के अंतर्गत बालिकाओं के स्वास्थ्य हाइजीन पर ओरिएंटेशन तथा एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

Wed Mar 25 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पुष्पा पांडे की अध्यक्षता में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण ) अभियान व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं के समुचित स्वास्थ्य हाइजीन पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम तथा एकल कन्या अभिभावक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन […]

You May Like

advertisement