जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

जनपद में डीजल, पेट्रोल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:एडीएम

एडीएम व एएसपी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

प्रशासन ने जनपद वासियों से की अपील अफवाहों पर न दे ध्यान, पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध

उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत अधिकारी भ्रमणशील रहकर कर रहे निगरानी

रायबरेली:- 26 मार्च 2026,
जनपद में उपभोक्ताओं को पेट्रोलियम पदार्थों (यथा-डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस) की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल व डीजल की कमी की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ व वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पेट्रोल-डीजल व घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुवे कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दे, जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, सभी पेट्रोल पंपों व गैस एजेंसियों पर सुचारू रूप से आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए जनपद में अधिकारी भ्रमणशील रहकर निगरानी कर रहे है, इसके साथ ही गैस एजेंसियों के लिए एजेंसीवार अलग से नोडल अधिकारी नामित किए गए है, जो निरंतर उपलब्ध स्टॉक, डिमांड व डिमांड के सापेक्ष आपूर्ति की निगरानी कर रहे है।
उन्होंने कहा की जमाखोरी, कालाबाजारी व अफवाह फैलाने वालों पर भी प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सतत निगरानी की जा रही है, यदि कही पर भी ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी।
निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुररहमान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायबरेली में आज 26 मार्च 2026 को वार्षिक अंतःविषय उत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ

Fri Mar 27 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान रायबरेली में आज 26 मार्च 2026 को वार्षिक अंतःविषय उत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन संस्थान के खेल, साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक अनूठा संगम है जिसमें निफ्ट रायबरेली के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के अन्य उच्च […]

You May Like

advertisement