श्री गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ शतचंडी महायज्ञ में संत समाज और श्रद्धालुओं ने डाली पूर्णाहुति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 94161 91877

आश्रम में हर मास के जेठे रविवार को होता है कन्याओं का पूजन।
आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की हर संभव सहायता भी करता है।

पिहोवा, 27 मार्च : श्री गोविंदानंद आश्रम शिवपुरी रोड पिहोवा में नवरात्र दुर्गापूजा उत्सव पर महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज एवं श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के मार्गदर्शन आशीर्वाद से आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में चल रहे जनकल्याण एवं विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ में आज संत समाज और श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हर नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रत्येक मास के जेठे रविवार को आश्रम परिसर में कन्या पूजन का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों की संख्या में कन्याएं आश्रम में आती है और प्रसाद ग्रहण करती है।
आश्रम जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता भी करता है।
आश्रम में धार्मिक आयोजनों में आश्रम से जुड़े देश विदेश से श्रद्धालु भी भाग लेते है।
महाराज की पूर्णाहुति पर संत महामंडल की संरक्षक एवं अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों की परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज,भारत साधुसमाज के अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी पुरी महाराज, षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर, महंत विश्वनाथ गिरी,महंत भीम पुरी महंत तरण दास, महंत विजय पुरी, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,महंत राम अवतार दास,स्वामी हरि नारायण गिरि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती,इत्यादि संत एवं श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति के साथ आरती में भाग लिया।
आश्रम में चल रहे अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे प्रसाद का आयोजन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 करोड़ 23 लाख के बजट से कुरुक्षेत्र में करवाए जाएंगे विकास कार्य : कंवलजीत कौर

Sat Mar 28 , 2026
2 करोड़ 23 लाख के बजट से कुरुक्षेत्र में करवाए जाएंगे विकास कार्य : कंवलजीत कौर विकास कार्यों की सूची की तैयार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के किए जा रहे है विकास कार्य,जिला परिषद की 127वीं बैठक सम्पन्न। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मार्च : […]

You May Like

advertisement