चंद्रशेखर आजाद जयंती पर भारत को समद्ध बनाने का लिया संकल्प

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चंद्रशेखर आजाद का नाम सदैव के लिए अमर हो गया। उनके बलिदान को याद करते हुए भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में नगर के तिरंगा मार्केट में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद के सपनों का भारत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय इतिहास संकलन समिति के पदाधिकारियों सुभाष चंद्र शर्मा, दुर्वेश सैनी, अजय कुमार शर्मा, सुबोध कुमार गुप्ता, उमेश सैनी, शलभ रस्तोगी, सुनीता यादव आदि द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की गई।
इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि 23 जुलाई को मध्य प्रदेश के भाबरा ग्राम में जन्म लेकर चंद्रशेखर आजाद ने जो क्रांति की मशाल जलाई, वह भारतवर्ष को आजाद कराने में ज्वालामुखी सिद्ध हुई।
हिन्दू जागृति महिला मंच की संरक्षक सुनीता यादव ने कहा कि इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजी सैनिकों से युद्ध करते-करते जब चंद्रशेखर आजाद के पास एक ही गोली बची, तो उन्होंने उसे अपने सिर में मारकर कहा- “मैं जीवन भर आजाद रहा हूंँ, आजाद ही रहूंँगा।” ऐसे साहसी, पराक्रमी, दृढ़ निश्चयी महान आत्मा को हर हिंदुस्तानी का शत-शत नमन है।
वरिष्ठ कवि सुभाष चंद्र शर्मा ने स्वरचित कविता पाठ कर चंद्रशेखर आजाद को “अमर सेनानी, अतुल्य बलिदानी और भारत माता का सच्चा सपूत” बताकर विचार गोष्ठी में जोश और उत्साह का संचार किया।
भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला मंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि आजाद जी के समय भारत को बम और तलवार की आवश्यकता थी, जिसका उन्होंने उपयोग कर भारत माता को आजाद कराया। लेकिन आज भारत माता को कलम और शिक्षा की आवश्यकता है। आजाद जी के सपनों के अनुसार हमें प्रत्येक युवा को शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस अवसर पर उमेश सैनी, अरविंद शंकर शुक्ला, सत्यवीर सिंह, शलभ रस्तोगी, रजनीश कुमार, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, नोमान प्रधान आदि वक्ताओं ने सांडर्स हत्याकांड, काकोरी कांड सहित अनेक क्रांतिकारी कार्यों में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका का वर्णन करते हुए उन्हें आज के युवा का आदर्श बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश सैनी ने की तथा संचालन शलभ रस्तोगी ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टियर खेड़ा गांव में एक किशोरी की सर्प दंश में हुई मौत परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल

Fri Jul 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, गांव टियर खेड़ा में एक किशोरी की सर्प दंश से मौत हों गई।परिजन उसे जिला अस्पताल और कई तांत्रिकों के पास ले गये लेकिन जहर पूरे शरीर में फैलने के कारण उसने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के मुताबिक गांव टियर खेड़ा […]

You May Like

advertisement