30 मार्च 2026 को नेहरू हाल, आज़मगढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह – तेज बहादुर यादव

ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री तेज बहादुर यादव ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री यादव ने जानकारी दी कि ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ के लोकप्रिय ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 30 मार्च 2026 को नेहरू हाल, आज़मगढ़ में ‘आभार एवं अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री सत्यनारायण पटेल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह एवं श्री राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
श्री यादव ने आगे कहा कि इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमेटी, आज़मगढ़ अपने ज़िलाध्यक्ष श्री कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को उनके नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के लिए सम्मानित करेगी। साथ ही, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा, जिन्होंने संगठन पर विश्वास जताते हुए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रेस वार्ता में अंसार अहमद, अजीत राय, प्रदीप यादव, शीला भारती, प्रेमा चौहान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की।




