जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे की अध्यक्षता में आज जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर जिन विभागों की पेंडेंसी है उसे शीघ्र निस्तारित किया जाये।
बैठक में राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि नैनीताल रोड बरेली से बहेड़ी तक सभी आबादी वाले क्षेत्रों में पी.एन.सी द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है परन्तु रिछा जाहनाबाद रोड पर अभी तक नही लगाई गई है जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए l स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिये।
बैठक में अध्यक्ष औद्योगिक आस्थापना, भोजीपुरा द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पीपलसाना चौधरी, बरेली में स्थित औद्योगिक क्षेत्र भोजीपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या अधिक है जिस कारण वहां से लोगों का निकल पाना असम्भव रहता है, जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने उपायुक्त उद्योग को वहां का स्थलीय भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही के निदेश दिये। इसी के अतिरिक्त अध्यक्ष, राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि रिछा जहनाबाद रोड पर 62 राइस मिलर्स है, इतनी अधिक संख्या में राइस मिलें होने के कारण भी अग्निशमन विभाग द्वारा कोई भी फायर स्टेशन स्थापित नही किया गया है जिस पर अपर जिलाधिकारी नगर ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शीघ्र फायर स्टेशन स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
बैठक में अध्यक्ष भोजीपुरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा अवगत कराया गया कि दोहना टोल प्लाजा के 50 मी के बाद कट है जहां पर आने वाले छोटे/बड़े वाहन गलत लेन में आ जाते हैं जिस करण लम्बा जाम भी लग जाता है जिस पर पुलिस अधिक्षक यातायात को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
बैठक के अन्त में अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा समस्त उद्यमियों को अपील की गयी कि आप सभी लोग अपने अपने घरों में सोलर पैनल अवश्य लगवाये तथा दूसरों को भी लगवाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग, विद्युत विभाग, नगर निगम सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा समस्म उद्यमी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संघ के 100 वर्ष कलाकारों ने चित्रों में दिखाया इतिहास

Sun Mar 29 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में उत्कर्ष ललित कला अकादमी एवं यूनिवर्सिटीज विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला कार्यशाला का आयोजन कब दोनों बरेली में किया गया I जिसमें देश के 45 कलाकारों ने भाग लिया 100 वर्ष में संघ का […]

You May Like

advertisement