Uncategorized

भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा पंजाब में ” स्वास्थ्य और स्वच्छ अभियान की शुरुआत

भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा पंजाब में ” स्वास्थ्य और स्वच्छ अभियान की शुरुआत

पंजाब प्रदेश में जनता की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा एक बड़े स्तर पर स्वस्थ और स्वच्छ अभियान चलाने की घोषणा की गई है इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश के शहरों और गांवों को स्वच्छ, सुरक्षित और नशा मुक्त बनाना है
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे पंजाब में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि आज कुछ क्षेत्रों मे कूड़े के ढेर, जाम पड़ी नालियां, बंद नाले, टूटी हुई सड़के और ख़राब स्ट्रीट लाइट आम जनता के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय मानवाधिकार महासंघ इन सभी मुद्दों को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाएंगे और संबंधित विभागों को ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग करेगा इसके साथ ही नशा मुक्त पंजाब बचाने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें युवाओं और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा
भारतीय मानवाधिकार महासंघ की टीम अलग-अलग जिलों में जाकर स्थिति का जायजा लेगी और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई और सुधार कार्य को गति देने का प्रयास करेंगे संगठन का लक्ष्य है कि जनता को उनका अधिकार मिले और एक साफ सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो
अतः में नरेश शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा धरना प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जा सकते है
स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशा मुक्त समाज, यही हमारा संकल्प है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel