दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 29 मार्च 2026 को जिले के रैदोपुर स्थित रघुकुल ग्रांड में ‘UP यूथ आइकन 2026’ का भव्य आयोजन

आजमगढ़। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 29 मार्च 2026 को जिले के रैदोपुर स्थित रघुकुल ग्रांड में ‘UP यूथ आइकन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोनी विधानसभा क्षेत्र से लंबे समय तक विधायक रहे नंद किशोर गुर्जर उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कुल 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें ‘Mr. UP यूथ आइकन’ का खिताब सत्यम चौधरी और ‘Miss UP यूथ आइकन’ का खिताब शालिनी ने अपने नाम किया।
फर्स्ट एवं सेकंड रनरअप के रूप में क्रमशः नंदिनी दुबे, साक्षी प्रजापति, अश्विन पाठक और पुनीत सैनी को सम्मानित किया गया। वहीं ‘Mrs Azamgarh’ का खिताब विवेकानंद विश्वकर्मा और ‘Miss Azamgarh’ का खिताब अक्षरा सिंह ने जीता। ‘Best Model of Evening’ का पुरस्कार अंकित सिंह और प्रतिज्ञा को दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महामंत्री समर प्रताप सिंह और जिला छात्र अध्यक्ष अविनाश सिंह ‘बंटी’ ने किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल राय सहित कई पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम में indrishiya फैशन के Ammy पाण्डेय और मयंक मिश्रा द्वारा भारतीय परिधानों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। जजमेंट की जिम्मेदारी सलोनी मेकओवर की सोनी जायसवाल और डॉ. विपिन यादव ने निभाई। मेकअप का कार्य प्रियांशु मेकओवर और सलोनी मेकओवर द्वारा किया गया।
दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की पदाधिकारी प्रतिभा द्विवेदी, अनीता सिंह, अंजु Mourya, रीना जायसवाल, Sangeeta वर्मा, धीरज सिंह और कुसुम Jaisawal सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। संरक्षक विजय लक्ष्मी मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन हुनर संस्थान के सुनील विश्वकर्मा ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी परिवारों को मिल रहा है आधारभूत सुविधाएं

Mon Mar 30 , 2026
पक्की सड़के, नल जल, विद्युत सुविधा से कमार डेरा में आई नई खुशहाली साथ ही आधार कार्ड, राशन कार्ड जैसे उनका हक भी मिल रहा महासमुंद 30 मार्च 2026/ जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय का जीवन कभी अभावों और कठिनाइयों से घिरा हुआ था। ये लोग गांव […]

You May Like

Breaking News

advertisement