Uncategorized

साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित हुए, सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तराखंड राज्य के काशीपुर नगर की प्रतिष्ठित संस्था साहित्य दर्पण के स्वर्ण जयंती समारोह 2026 में पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कविजनों की साहित्यिक सेवाओं के लिए विशिष्ट सम्मान प्रदान किए गए।भव्य समारोह के मध्य सम्भल के व्यंग्य कवि अतुल कुमार शर्मा को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके एवं शारदे वंदना से हुआ। इस अवसर पर साहित्य दर्पण संस्था की स्मारिका कविता संग्रह के साथ ही, जितेंद्र कुमार कटियार की पुस्तक मेरे जीवन गीत एवं डॉ यशपाल रावत पथिक की पुस्तक कल्पना ज्योति का लोकार्पण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कटियार ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान करने वाले साहित्यिक मनीषियों को, इस समारोह में सम्मानित किया जाता रहा है। इसी क्रम में सम्भल के ख्यातिलब्ध कवि एवं स्पर्शी पत्रिका के सम्पादक अतुल कुमार शर्मा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक सेवाओं के लिए नकद धनराशि सहित ‘साहित्य रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा रचित ‘मुरारी की चौपाल’ पुस्तक में सम्मिलित रचनाओं में, जिस प्रकार मर्म प्रस्तुत है, वह विशिष्ट है। कवि द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों पर जो कुठाराघात किया गया है, वह पुस्तक के कद को और भी ऊँचा कर देता है। यही कारण है कि उनकी इस पुस्तक को समाज में विशेष पहचान मिली, और देशभर के पुस्तकालयों में स्थान प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि अतुल कुमार शर्मा को साहित्य के क्षेत्र में शासकीय एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा साहित्य शिरोमणि,काव्य पुरोधा, साहित्य के आदित्य, हिन्दी साधक आदि सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों में संजीव तपन, डॉक्टर यशपाल सिंह रावत, मुनेश कुमार शर्मा, सोमपाल सिंह प्रजापति, डॉ प्रतोष कुमार मिश्रा, सुबोध कुमार शर्मा, वी पी एस विद्यार्थी, अविनाश चंद्र मिश्रा, जयंत शाह, रूपकिशोर गुप्ता, श्री कृष्ण शुक्ल, शेष कुमार सितारा, मनोज अग्रवाल, पुनीता कुशवाहा, विवेक कुमार मानस आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर प्रतोष मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel