Uncategorized

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि: पुत्र विजय बैंसला ने अजमेर दरगाह और पुष्कर में टेका मत्था

Oplus_131072

अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद सैयद हामिद अली
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि: पुत्र विजय बैंसला ने अजमेर दरगाह और पुष्कर में टेका मत्था.

​अजमेर/पुष्कर | ‘गुर्जर शिरोमणि’ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र और भाजपा नेता विजय बैंसला एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने अजमेर और पुष्कर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर पहुंचकर अपने पिता की स्मृति में विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

​अजमेर दरगाह में जियारत और रस्में

​विजय बैंसला मंगलवार सुबह अजमेर पहुंचे, जहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। कर्नल बैंसला की चौथी पुण्यतिथि पर उन्होंने आस्ताना-ए-शरीफ में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
​विशिष्ट रस्में: दरगाह के खादिमों द्वारा उन्हें जियारत कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दरगाह परिसर में पिता की याद में कई पारंपरिक रस्मों को पूरा किया।
​ इस अवसर पर विजय बैंसला ने कहा कि उनके पिता हमेशा कौम और समाज की एकता के पक्षधर रहे हैं, उसी राह पर चलते हुए उन्होंने आज यहाँ अमन-चैन की दुआ मांगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel