शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेश में 1अप्रैल 2005 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त कर नई पेंशन योजना (NPS) लागू किए जाने के विरोध में आज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के निर्णय के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का मजबूत आधार थी, जिसे समाप्त कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया है। नई पेंशन योजना में न तो स्थायित्व है और न ही सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
जिला सचिव आफ़ाक़ अहमद ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 का दिन कर्मचारियों के लिए एक काला अध्याय के रूप में दर्ज हो चुका है, क्योंकि इसी दिन से लाखों कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चितता के गर्त में धकेल दिया गया। मण्डल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल किया जाए, ताकि उन्हें वृद्धावस्था में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
मण्डल मंत्री राजेंद्र पाल ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। काला दिवस के माध्यम से सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। इस अवसर पर परिषद के मण्डल संयोजक शैलेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को जोर-शोर से उठाया और एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कामरान आरिफ, मु फैसल, अमित सिंह बिष्ट, विनय, कमल जीत सिंह, , हरजीत सिंह, अरुण कुमार यादव, तिलक राम, सूरज प्रकाश आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीबीगंज में सांचारी दस्तक अभियान का भव्य उद्घाटन समारोह किया आयोजित

Thu Apr 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सी.बी. गंज में “सांचारी दस्तक अभियान” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार (अधिवक्ता), जो माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि हैं,एवं ज्ञान प्रकाश लोधी […]

You May Like

advertisement