शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सीबीगंज में सांचारी दस्तक अभियान का भव्य उद्घाटन समारोह किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सी.बी. गंज में “सांचारी दस्तक अभियान” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अनिल कुमार (अधिवक्ता), जो माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के प्रतिनिधि हैं,एवं ज्ञान प्रकाश लोधी नगर निगम पार्षद एवं पवन कुमार बीजेपी सक्रिय सदस्य एवं डॉक्टर मधु गुप्ता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज द्वारा हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को रवाना किया गया ।
इसके पश्चात सांचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अभियान की थीम “हर घर दस्तक” को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
इस अभियान की विशेष पहचान के रूप में “थम्ब इम्प्रेशन (अंगूठा निशान)” की शुरुआत की गई, जो प्रत्येक परिवार की स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रतीक यह दर्शाता है कि हर नागरिक अपने परिवार एवं समाज को स्वस्थ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।
मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सांचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने “हर घर दस्तक” पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने पर जोर दिया इसी के साथ एच पी वी वैक्सीनेशन जो कि सरकार द्वारा मुफ्त लगाया जा रहा है के बारे में जानकारी दी एवं लाभार्थियों को सुविधाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया एवं बताया कि ये टीका हमारी चौदह वर्ष की किशोरियों को अवश्य ही लगवाना चाहिए एवं इस अवसर पर जिन किशोरियों को एच पी वी टीका लगाया गया उनको प्रमाणपत्र दिया गया एवं चॉकलेट तथा टॉफी देकर प्रोत्साहित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान की सफलता के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया।
एवं सभी उपस्थित गणमान्य सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई एवं सभी लोगों को बताया गया कि हमे संचारी रोगों से निवारण हेतु पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए ।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे सांचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे इस अवसर पर हिरदेश कुमार मनमोहन सिंह सरिता कुमारी एवं समस्त आशाओं का विशेष सहयोग रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अकरम खान बने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष, व्यापारियों में खुशी की लहर

Thu Apr 2 , 2026
व्यापारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने जताया भरोसा! दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) द्वारा व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मोहल्ला भोले नगर निवासी मो. अकरम खान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बरेली का जिला […]

You May Like

advertisement