महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर किया गया जोरदार प्रदर्शन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियों के विरोध में बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और उसे पैरों से कुचलकर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि इस प्रकार की निकृष्ट मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को यह तक नहीं पता कि किसी राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के लिए किस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए, वह अपनी मानसिकता स्वयं उजागर करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति स्वयं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरा हो, उसे पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया यह बयान देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
वहीं वरिष्ठ नेता के.के. शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह अपने मुख्यमंत्रियों के माध्यम से विपक्षी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करवा रही है, यह लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए खतरनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भाजपा को भी विपक्ष में बैठना पड़ सकता है और इस प्रकार की राजनीति का परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।
मुख्यरूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा रमेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, जीशान अफरीदी, सरताज हुसैन, मनोज शर्मा, योगेश जायसवाल, तीर्थ मधुकर,ऍम के घोष, गोरंग घोस, साहब सिंह, महेंद्र पाल गंगवार, मोबिन अंसारी, जीशान अफरीदी, जाकिर हुसैन, शाकिर सकलेनी, जितेंद्र बाबू,हरीश गंगवार,मनोज कुमार घोष, ऍम एस खान आदि मौजूद रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारिता भावनाओं से नहीं तथ्यों पर आधारित होती है- डॉ. पवन सक्सेना

Sat Apr 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक अनुभवी पत्रकार से सीधे संवाद का अवसर प्रदान करना था, जिससे वे मीडिया […]

You May Like

advertisement