
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 04.04.2026 को थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतुईया कला के आगे नहर/नाले के किनारे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोवंशीय पशु की वध किए जाने के संबंध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 185/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी घटना से संबंधित तीन अभियुक्तों 1. यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (पैर में गोली लगने से घायल), 2. अवजल खां पुत्र यासीन खां एवं 3. अजमल खां पुत्र यासीन खां निवासीगण लभेड़ा थाना हाफिजगंज, बरेली को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
सूचना/पुलिस टीम/ कार्यवाही-
इसी क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 03 व्यक्ति अलीनगर श्मशान घाट के आगे खजरा नहर पुलिया के पास गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां अभियुक्तों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसमें उ0नि0 योगेन्द्र सिंह घायल हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हुआ तथा कुल तीन अभियुक्तों 1. यासीन खां पुत्र सुल्तान खां (पैर में गोली लगने से घायल), 2. अफजल खां पुत्र यासीन खां एवं 3. अफजाल खां पुत्र यासीन खां निवासीगण लभेड़ा थाना हाफिजगंज, बरेली को समय करीब 04:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
घायल अभियुक्त एवं घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला अस्पताल, बरेली भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, 02 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण (छुरा, दाब, रस्सी, लकड़ी का गुटका, पल्ली) तथा एक गोवंशीय पशु बरामद किया गया है। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 04.04.2026 को थाना नवाबगंज के ग्राम सतुईया कला क्षेत्र में की गयी गोकशी की घटना को उनके द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सादर सूचनार्थ।


