
कुरुक्षेत्र बार रूम में अधिवक्ताओं ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877
ऑस्ट्रेलिया से हर वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव में भाग लेने कुरुक्षेत्र आते है प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. सुभाष गौड।
जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं डॉ. सुभाष गौड।
विदेशों में भी भारतीयों की हर संभव सहायता करते है डॉ. सुभाष गौड।
कुरुक्षेत्र, 21 अप्रैल : आज अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुरुक्षेत्र के बार रूम में वकीलों द्वारा मनाया गया। इसमें बार के लगभग 250 अधिवक्ताओं ने भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बार प्रधान धर्मेंद्र कुमार अत्री ने सभी का स्वागत किया तथा परशुराम जी के जीवन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। मंच संचालन बार एसोसिएशन सचिव संजीव धवन ने किया। कुरुक्षेत्र बार के प्रथम अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वरिष्टम अधिवक्ता श्री आत्म प्रकाश मनचंदा ने बताया कि भगवान परशुराम जी ने 21 बार इस धरती को आतताइयों और विध्वंसकारीयों से मुक्ति दिलवाई। भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं तथा चिरंजीवी हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए व अन्याय का सामना करना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र जुनेजा ने कहा कि हम ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतार कर समाज को नई दिशा दे सकते हैं। हर वर्ष ऑस्ट्रेलिया से भगवान परशुराम महोत्सव में भाग लेने आते है वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. सुभाष गौड़ ने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं। वे शस्त्र व शास्त्र दोनों के विद्वान हैं। जिन्होंने भीष्म पितामह व अर्जुन जैसे वीरों को प्रशिक्षण दिया। जिस प्रकार से भगवान परशुराम जी शस्त्र व शास्त्र के ज्ञाता थे, उन्हीं का अनुसरण करते हुए वकील न्यायालय में वाणी को शास्त्र के रूप में व कलम को शस्त्र के रूप में प्रयोग करके अन्याय का विनाश कर सकते हैं।
इस अवसर पर बार प्रधान धर्मेंद्र जी को वकीलों के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उन्हें भगवान परशुराम जी का चित्र व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर आत्म प्रकाश मनचंदा, राजीव गौड़, डॉ. सुभाष गौड़, पूर्व प्रधान श्री सौरभ दत्त शर्मा, पूर्व प्रधान मनोज कौशिक, पूर्व प्रधान राजेंद्र जुनेजा, विक्रम शर्मा, संजीव धवन, श्रीमती मंजू कौशिक, अजय शर्मा व अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।


