नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने 228 लोगों को पहुंचाई निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

मोबाइल मेडिकल युनिट के 4 शिविरों में जांच, दवाई और परामर्श की दी जा रही हैं निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 21 अप्रैल : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार जनसेवा का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में फाउंडेशन की दो मोबाइल मेडिकल युनिट कुरुक्षेत्र शहर के वार्ड नंबर 3, कैलाश नगर और पास लगते गांव डेरा पुरबिया व सिरसमा में पहुंची, जहां लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।
दोनों मोबाइल मेडिकल यूनिट की चिकित्सक टीम ने सभी निर्धारित स्थानों पर मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं तथा मौके पर ही रक्त जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. प्रमोद ने बताया कि आज सभी चारों शिविरों में 187 लोगों को निःशुल्क परामर्श और दवाईयां दी गई। इन शिविरों में 41 लोगों के ब्लड टेस्ट कर, उनकी रिपोर्ट के अनुसार परामर्श और मार्गदर्शन किया गया।
सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान के अंतर्गत लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उनका मानना है कि आर्थिक कारणों से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। मोबाइल मेडिकल युनिट इसी सोच का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुंचा रही है, साथ ही खान-पान सम्बंधित अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चो के पेट की आंतों में पनपने वाले स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कीड़ों को खत्म करती है कृमि मुक्त दवा : विश्राम कुमार मीणा

Wed Apr 22 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 21 अप्रैल : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के आदेशानुसार व सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता सामु0 स्वा0 केन्द्र मथाना की अध्यक्षता में मनाया गया। ग्राम पंचायत मथाना से सरपंच प्रतिनिधि […]

You May Like

advertisement