अवकाश के दिनों जनगणना कार्य करने पे उपार्जित अवकाश की मांग

जनगणना ड्यूटी से हेड इंचार्ज को ड्यूटी मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में बी एस ए विनीता सिंह से मुलाकात की,ज्ञापन दिया, ज्ञापन मे इंचार्ज प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक को जनगणना-मकानगणना से स्कूल और छात्र हित में ड्यूटी से मुक्त किया जाए, साथ ही अवकाश के दिनों में जनगणना के साथ अन्य कार्य लेने पर उपार्जित अवकाश दिए जाए, तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में शिक्षकों की ही ड्यूटी लगातार अवकाश रविवार के दिन लगाई जा रही है जिससे एक असंतोष की स्थिति उत्पन्न होने लगी है इसी लिए अब शिक्षकों से ये कार्य न लिया जाए तथा जनगणना के कार्य में 100% शिक्षक लगा दिए हैं इसी लिए पूरा भार बेसिक शिक्षा विभाग पर ही है राहत हेतु अन्य विभाग के कर्मचारियों की भी लगाई जाए ।
बी एस ए विनीता सिंह ने पूरी बात सुनी और अपने स्तर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ ही कहा कि स्कूल में छात्र नामांकन मे वृद्धि, डी बी टी शत प्रतिशत करने, आई सी टी लैब स्मार्ट क्लास समय सारिणी के अनुसार नियमित संचालित हो, और सभी स्कूल निपुण हो इस पर हम सभी मिलकर कार्य करे, जिससे अपना जनपद अग्रणी जनपद बन सके।
जिलाध्यक्ष सहित पूरी कार्य कारिणी जिला मंत्री बलबीर सिंह मांडलिक मंत्री के सी पटेल जिला कोषाध्यक्ष योगेश गंगवार सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस हेतु कार्य और सहयोग का आश्वासन दिया और कहा पूरे जनपद में मैसेज करेंगे जिससे सभी शिक्षक इस पर कार्य करे,प्रतिनिधि मंडल अन्य पदाधिकारी मनोज गंगवार, विजेन्द्र गुर्जर, सौरभ गंगवार, प्रमोद गंगवार, तपन सिंह मौर्य आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हजरत भोले शाह मियां की मजार पर 5 रोज उर्स का हुआ आगाज

Tue Apr 28 , 2026
हजरत भोले शाह मियां की मजार पर 5 रोज उर्स का हुआ आगाज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भोले नगर में स्थित हजरत भोले शाह मियां की (दरगाह) मजार पर आज पांच दिवसीय जलसे का प्रोग्राम किया गया। जिसमें दूरदराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement