युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का उत्कृष्ट माध्यम है धरोहर संग्रहालय : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि के धरोहर हरियाणा संग्रहालय के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ आयोजित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय के 20वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने हवन यज्ञ में आहुति डाली।
इस मौके पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय हरियाणा ही नहीं अपितु पूरे भारत का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है जिसके माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिसने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए धरोहर जैसे संग्रहालय को स्थापित किया। यह एक ऐसा अद्भुत संग्रहालय है जिसमें पूरे हरियाणा की संस्कृति के दर्शन किए जा सकते हैं।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हमारे यहाँ लगातार दर्शक और पर्यटक विज़िट कर रहे हैं। विशेष रूप से धरोहर संग्रहालय एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनकर उभर रहा है, जहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुँच रहे हैं। धरोहर संग्रहालय न केवल एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक डेस्टिनेशन है, बल्कि अब यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। भारत सरकार के मंत्रालय भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है। भविष्य में इन योजनाओं के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने धरोहर म्यूजियम के सही रखरखाव के लिए क्यूरेटर प्रो. विवेक चावला व उनकी पूरी टीम की सराहना भी की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने यज्ञ में आहुति डाली व सभी को बधाई दी।
संग्रहालय के क्यूरेटर प्रो. विवेक चावला ने कुवि कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल का स्वागत किया। डॉ. विवेक चावला ने बताया कि पिछले 20 वर्षाे में धरोहर हरियाणा संग्रहालय को पिछले वर्षों में देश-विदेश के लाखों पर्यटकों ने देखा है इसके अतिरिक्त 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की इस सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया है।
इस मौके पर कार्यक्रम के डॉ. ममता सचदेवा, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन ऑफ कालेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रो. एसके चहल, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. डी.एस.राणा, प्रो. प्रीति जैन, प्रो. सुनीता सिरोहा, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. नीरा राघव, प्रो. रीटा, प्रो. विवेक चावला, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. कुसुम लता, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, उप-निदेशक डॉ. सलोनी दिवान, डॉ. प्रीतम सिंह, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, प्रो. हितेन्द्र त्योगी, प्रो. दीपक राय बब्बर, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, प्रो. वनिता ढींगरा, प्रो. शुचिस्मिता, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नीरज बातिश, प्रेस मैनेजर रामेश्वर सैनी, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, वित्त अधिकारी कंचन बाला सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्यार्थियों ने किया जल संरक्षण का आह्वान

Tue Apr 28 , 2026
जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित। पलवल, प्रमोद कौशिक 27 अप्रैल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement