
(पंजाब) फिरोजपुर 30 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
इस वर्ग की व्यवस्था के लिए बजरंग दल प्रान्त कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें बजरंग दल संयोजक मोहित गर्ग जी, बाल उपासना केंद्र के मनीष बजरंगी जी शामिल हुए। उनका मार्गदर्शन फिरोजपुर की टीम को मिला।
इस बैठक में पंजाब के प्रांत मंत्री सुनील दत्त शर्मा, विभाग अध्यक्ष हरीश गोयल, जिला अध्यक्ष विजय बहल, जिला मंत्री नरेश गोयल, कोषाध्यक्ष वरिंदर चावला, मुल्तान सिंह जी, विनोद हांडा जी, बजरंग दल संयोजक राहुल धवन अशोक गुप्ता जी और लवली गोयल जी भी उपस्थित रहे।
श्री विजय बहल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को उच्च स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है। इसकी समीक्षा के लिए बहुत जल्द एक मीटिंग फिर से रखी जाएगी।


