
_लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक संपन्न_
रायबरेलीः- 30 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु द्वारा सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी, सफाई, जाम, अतिक्रमण, विद्युत कार्य को दुरुस्त कराने आदि के संज्ञान में लाए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय की समस्या आदि जैसी समस्याओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए, जो बड़े कार्य है, उनके लिए प्रयास कर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पालिका क्षेत्र में कही पर अवैध स्टैण्ड संचालित न हो, अधिकृत स्टैण्डों पर निर्धारित शुल्क ही लिया जायें, निर्धारित शुल्क की रेट लिस्ट प्रत्येक स्टैण्ड पर डिस्प्ले की जायें, यदि कही पर भी अवैध वसूली या अवैध स्टैण्ड संचालित होने की शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी जांच कराकर सम्बन्धित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाये व फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उपायुक्त राज्यकर परमहंस लाल श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व व्यापारीगण उपस्थित रहे।


