
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : मथुरा ,भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी को देखते हुए मथुरा महानगर के गोवर्धन चौराहा भूतेश्वर चौराहे पर फ्रूटी छाछ ठंडे पानी का वितरण किया गोवर्धन चौराहा भूतेश्वर चौराहा पर भीषण गर्मी में धूप में ड्यूटी दे रहे होमगार्ड के जवानों को धूप से बचने के लिए छाता भेंट किए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति पंडित संजय शर्मा ने होमगार्ड के जवानों के सर पर छाता लगाकर फ्रूटी छाछ का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति पंडित संजय शर्मा व भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा भीषण गर्मी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ता पदाधिकारी मथुरा महानगर में ठंडे पानी की व्यवस्था जनता के लिए कर रहे हैं ,जिसके अंतर्गत आज गोवर्धन चौराहा भूतेश्वर चौराहे पर फ्रूटी छाया ठंडे पानी का वितरण किया गया है ।भीषण गर्मी में धूप में दिनभर होमगार्ड के जवान ड्यूटी करते हैं धूप से बचने के लिए होमगार्ड के जवानों को छातों का वितरण किया गया है। यह कार्यक्रम मथुरा के हर चौराहे पर चलेगा मथुरा जनपद के सभी समाजसेवी उद्योगपतियों सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हैं ,भीषण गर्मी को देखते हुए ऐसे पूर्ण कार्य में आगे आए जिससे मथुरा में आने वाली जनता को कुछ रहता मिले ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल उत्तर प्रदेश के महासचिव नरोत्तम लाल पाराशर डॉ महेंद्र शर्मा कपिल विजय चतुर्वेदी जितेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।


