अखिल भारतीय “साहित्य परिषद “ब्रज प्रांत के तत्वावधान में की गई विचार/ काव्य गोष्ठी आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के तत्वाधान में आज वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती निरुपमा अग्रवाल के प्रभात नगर, स्थित आवास पर एक विचार गोष्ठी/काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी का विषय था “साहित्य में मानव प्रेम की अवधारणा” बैठक की अध्यक्षता साहित्यकार सतीश नारायण सत्या ने की । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर विनीता सिंह द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ विमलेश चन्द्र दीक्षित द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना से हुआ।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि प्रेम मानव ह्रदय की सबसे उद्दात भावना है I यह शाश्वत और चिरंतन है । वर्तमान समय में युद्ध से जूझ रहे विश्व को मानव प्रेम की भावना की नितांत अवश्यकता है I जिससे मानवता को युद्ध की विभीषिका से बचाया जा सके ।
प्रांतीय मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा ने कहा कि प्रेम के विविध रुप होते हैं इनमे मानव प्रेम सबसे श्रेष्ठ है I इस अवसर पर गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों ने अपनी अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को मानव प्रेम की भावना से ओत प्रोत कर दिया I
इस अवसर डॉक्टर विमलेश चन्द्र दीक्षित, निरुपमा अग्रवाल, एस के कपूर, उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, राम कुमार भारद्वाज अफरोज, प्रोफेसर विनीता सिंह, सत्यवती सिंह सत्या, रितेश कुमार साहनी, डॉक्टर रवि प्रकाश शर्मा एवं रमेश रंजन तथा आयुष्मान सिसोदिया ने काव्य पाठ कर सभी की खूब बाहबाही लूटी ।कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री निरुपमा अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया I

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DTO ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण, टीबी उन्मूलन पर दिया जोर

Mon May 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : सीबीगंज, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत UPHC सीबीगंज में आज जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) इंतज़ार हुसैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में बड़ी संख्या में आए मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं (ANC) एवं एंटी रैबीज़ वैक्सीन (ARV) के लिए पहुंचे लाभार्थियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement