सुलतान-उल-कौम जस्सा सिंह अहलूवालिया की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 3 मई : अहलूवालिया सभा द्वारा आज 3 मई को अहलूवालिया चौक पर महान सिख योद्धा और कपूरथला रियासत के संस्थापक जस्सा सिंह अहलूवालिया की जयंती अत्यंत श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सभा के सदस्यों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
अहलूवालिया सभा के संरक्षक राजिंदर मोहन वालिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जस्सा सिंह का जन्म 3 मई 1718 को लाहौर के पास अहलू गाँव में हुआ था। पिता बदर सिंह के निधन के बाद उनका पालन-पोषण गुरु गोविंद सिंह जी की धर्मपत्नी माता सुंदरी जी की देखरेख में दिल्ली में हुआ। वहां उन्होंने शस्त्र विद्या के साथ-साथ अरबी, फारसी और धर्मग्रंथों का ज्ञान प्राप्त किया। 1748 में बैसाखी के दिन उन्हें ‘दल खालसा’ का सर्वोच्च सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया। सभा के प्रधान नरेंद्र वालिया ने कहा कि जस्सा सिंह जी की वीरता के कारण ही सिख समुदाय ने उन्हें सुल्तान-उल-कौम की उपाधि दी। उन्होंने 1761 में अहमद शाह अब्दाली को हराकर लाहौर पर विजय प्राप्त की और सिखों के सिक्के जारी किए। यही नहीं, 1762 के ‘वड्डा घल्लूघारा’ (नरसंहार) के दौरान उन्होंने अद्भुत साहस दिखाते हुए सिख कौम का नेतृत्व किया और 1772 में कपूरथला राज्य की स्थापना की। उप प्रधान अशोक रोशा ने उनके मानवीय पक्ष को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अहमद शाह अब्दाली के चंगुल से 2200 कन्याओं को मुक्त कराकर उनके घर पहुँचाया। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि श्री हरिमंदिर साहिब के पुनर्निर्माण में जस्सा सिंह जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज को संदेश दिया कि युवाओं को सेवा क्षेत्र, अस्पतालों और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, वैवाहिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आना चाहिए, सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ें, क्योंकि समाज के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
इस गौरवमयी अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष वालिया, प्रसिद्ध अधिवक्ता समाजसेवी संजय वालिया, सुरेंद्र वालिया, राजकुमार वालिया आईपीएस, वीरेंद्र वालिया,गौरांग रोशा, धनंजय रोशा, चिंटू वालिया,अनिरुद्ध वालिया,केपी वालिया, जोगिंदर वालिया, विजेन्द्र वालिया,रणधीर वालिया,गौरव रोशा, प्रभात वालिया और आनंद वालिया सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया की जयंती मनाते अहलूवालिया समाज के लोग।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

9 दिनों के प्रशिक्षण ने महिलाओं को दी नई ऊर्जा, नई सोच और नई दिशा : सुमन सैनी

Mon May 4 , 2026
समाज की नींव शिक्षा को मजबूत करने वाले स्तंभ होते हैं शिक्षक।उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कोर्स पूरा करने वाली महिलाओं व युवतियों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित।गांव बिहोली की 15 महिलाओं को वितरित की गई सिलाई मशीनें। लाडवा, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 3 मई : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की […]

You May Like

Breaking News

advertisement