
इस अवसर पर भाजपा नेता हीरा सोढ़ी और दविंदर बजाज विशेष तौर पर पधारे।
(पंजाब) फिरोजपुर 02 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले मोहित कुमार (मिक्की) ने अपने पूज्य पिता श्री नानकचंद जी (रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट, डी.आई.जी. फिरोज़पुर रेंज) एवं माता श्रीमती ममता जी की शादी की 49वीं वर्षगांठ बेहद सादगी और श्रद्धाभाव के साथ मनाई।
इस शुभ अवसर पर फिरोज़पुर शहर के प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर (बाज़ार रामसुख दास, धूप फैक्ट्री के सामने) में एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा किए गए दिव्य सत्संग और भजन कीर्तन से हुई। सुबह के शांत वातावरण में सोसाइटी के सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
मोहित कुमार मिक्की ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इस लंबी और सुखद वैवाहिक यात्रा का उत्सव चकाचौंध के बजाय आध्यात्मिक तरीके से मनाना चाहते थे। उन्होंने कहा माता-पिता के आशीर्वाद से ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उनकी 49वीं वर्षगांठ पर प्रभु का सिमरन करवाकर हमने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
इस अवसर पर भाजपा नेता हीरा सोढी विशेष तौर पर अपनी टीम दविंदर बजाज, दविंदर जंग, रणजीव बावा आदि के साथ सत्संग में पहुंचे। इसके इलावा नीरज कुमार, शिवानी, श्वेता, अवी, अंश, प्रदीप चानना, संजीव हांडा, सचिन नारंग, गतिंदर कमल, अशोक गर्ग, साहिल, सौरव, पूजा हांडा, सुनीता कटारिया, संगीता चावला, गीता बाबूटा, अरुणा तलवाड़, लीना, ज्योति, अर्चना, मलिका चावला, नीलम, ऋतु, राजन जोशी, दीपक जोशी, लोकेश तलवाड़, प्रवेश कुमार, अश्वनी शर्मा, संजीव सचदेवा, अरुण नंदा, राजेश वासुदेवा, दीपक कालड़ा, जशन आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सत्संग की समाप्ति के बाद प्रभु का आशीर्वाद लिया गया और उपस्थित संगत में प्रसाद वितरित किया गया। शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने श्री नानकचंद जी और श्रीमती ममता जी को उनके वैवाहिक जीवन के सफल 49 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।


