विद्यार्थियों ने सीखी ड्रोन उड़ाने की बारीकियां

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने ड्रोन असेम्बल करने और उड़ाने की बारीकियां सीखी तथा विभिन्न प्रकार के ड्रोन के बारे में तकनीकी जानकारियां हासिल की। विद्यार्थियों ने जाना कि आखिर ड्रोन कैसे एआई इंटीग्रेशन से काम करते हैं। इंडस्ट्री 4.0 विभाग एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता के संयुक्त तत्वावधान में ‘ड्रोन असेंबली और फ्लाइट ऑपरेशंस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रशांत और देवेंद्र सिंह चीमा ने विद्यार्थियों को ड्रोन की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्र के दौरान न केवल ड्रोन असेंबली का लाइव प्रदर्शन किया गया, बल्कि वर्तमान समय में चर्चा का विषय बने ‘कामिकेज़ ड्रोन’ की उपयोगिता और उनकी परिचालन क्षमता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कौशल आधारित शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, कार्यशाला के अंत में लाइव फ्लाइंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने साक्षात देखा कि कैसे एक ड्रोन को नियंत्रित और संचालित किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल में दक्ष बनाना है। कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और इंडस्ट्री 4.0 के चेयरपर्सन प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विशेषज्ञों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य शिक्षक और भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर डॉ. नितिन मित्तल, पंकज सोनी, सुनील, संशबीर डागर, और जगबीर सिंह सहित कई अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नारी के विकास से ही विकसित भारत-2047 का सपना होगा पूर्ण : नायब सिंह सैनी

Wed May 6 , 2026
नारी सशक्त होगी तो राष्ट्र बुलंदियों को छुएगाः मुख्यमंत्री।महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकनशोधार्थियों एवं अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं के लिए कुवि में बनेगा हास्टल। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में “सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र” विषय पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सूचना,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के […]

You May Like

advertisement