
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , जनपद बरेली से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी होते हुए शाही, शीशगढ़ तक चलने वाली ई-बस को दोबारा शुरू करने की करी मांग। जानकारी के अनुसार कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी भाजपा नेता सचिन चौहान ने बताया कि जनपद बरेली से कस्बा फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ तक चलने वाली ई बस अचानक बंद होने से सैकड़ो राहगीरों एवं जानता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत दर्ज कराते हुए, प्रार्थना पत्र देकर ई बसों को शीघ्र पुनः शुरू कराने की मांग की है।
भाजपा नेता भाजपा नेता सचिन चौहान ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को लिखित शिकायत देकर बताया गया है कि पूर्व में बरेली से शीशगढ़ मार्ग पर ई-बस सेवा संचालित होने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलती थी। खासकर छात्र-छात्राओं, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी एवं लाभदायक और आराम दायक थी। लेकिन वर्तमान में ई बस सेवा अचानक बंद होने से लोगों को महंगे और असुविधाजनक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली से शीशगढ़ मार्ग जनहित से जुड़ा हुआ है और अत्यधिक व्यस्त भी रहता है। यदि इस रूट पर दोबारा ई-बस सेवा शुरू की जाती है तो न केवल (आमजन) सैकड़ो लोगों को राहत मिलेगी बल्कि परिवहन विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होगी। शिकायतकर्ता भाजपा नेता सचिन चौहान ने यह भी उल्लेख किया कि अन्य क्षेत्रों में ई-बस सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं, ऐसे में इस महत्वपूर्ण रूट को नजर अंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए बरेली से फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ मार्ग पर ई-बस सेवा को जल्द बहाल करने की अपील की है। इस दौरान सभासद अबोध सिंह, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, संजय चौहान, गौरव मिश्रा, शाही निवासी स्कूल प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह, केपी सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, अमित सिंह, दीपक तोमर, नेत्रपाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर सामिल रहे।


