मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आव्हान पर एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन का लगाया कैम्प

दीपक शर्मा )जिला संवाददाता )

बरेली : मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली के आह्वान पर टी. डी .( टिटनेस डिप्थीरिया) वेक्सीनेशन से छूटे हुए छात्रों में दिनांक 07, 08 , 011 012 मई 2026 को टी डी वैक्सीनेशन कराने के क्रम में एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया जिसमे बड़ी तादात में छात्रों ने वेक्सीनेशन कराया । कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने छात्रों को वेक्सीनेशन के बारे बताया कि टेटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए एक आवश्यक टीका है जो मांसपेशियों में अकड़न और सांस लेने में गंभीर समस्याओं को रोकता है यह टीका (धनुस्तम्भ ) के कारण होने वाली दर्दनाक बीमारी से 100 % सूराक्षा प्रदान करता है ॥ कॉलेज के काल कार्य क्रम नोडल प्रभारी डॉ मेहंदी हसन ने बताया कि यह टीका आमतौर से वयस्कों और 7 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए हर 10 साल में एक बार बूस्टर खुराक के रूप में दिया जाता है , अब यह इंजेक्शन के माध्यम से मांसपेशियों में दिया जाता है ,जो बच्चों में गले की झिल्ली और सांस लेने की समस्या को रोकता है । जिला अस्पताल की टीम में संतोष कुमारी गुलशन निगार और नीतू अग्रवाल मौजूद रही । वेक्सीनेशन कैम्प को सफल बनाने में आकिल यार ख़ान नदीम उज़्ज़फ़र हसन दानिश मुताहिर अली आदि का योगदान रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली के भक्तों ने बाबा बर्फानी के भंडारे में कॉफी मशीन भेंट की

Sat May 9 , 2026
बरेली के भक्तों ने बाबा बर्फानी के भंडारे में कॉफी मशीन भेंट की दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बर्फानी बाबा श्री अमरनाथ भंडारे के लिए शिव शक्ति मानव सेवा समिति को बरेली के जेके सक्सेना एवं उपजा के अध्यक्ष पवन सक्सेना,पुत्तन, विवेक मिश्रा आदि ने एक कॉफी मशीन […]

You May Like

advertisement