
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह व जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मोनिका राणा जी के निर्देशानुसार जनपद बरेली के सीबीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मधु गुप्ता की उपस्थिति में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग सेरिंकी सैनी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर व चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक द्वारा जनगणना जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया कि नागरिकों को विशेष कर जनगणना की प्रक्रिया उसके महत्व और सरकारी योजनाओं से उसकी भूमिका के प्रति शिक्षित करना है यह अभियान घर-घर जाकर , रैलीयो, या आंगनबाड़ी केंद्रो के माध्यम से चलाया जाता है जिसमें लोगों को सही जनगणना के आधार पर ही विकास योजनाएं, और सरकारी सहायता तय की जाती है तथा डिजिटल माध्यम से लोगों को स्वयं अपनी जानकारी भरने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है और लोगों को सही जनगणना करने के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया चाइल्ड हेल्पलाइन वन स्टाफ सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।


