समय से चयन वेतनमान या एरियर न मिलना भी आता है उत्पीड़न की श्रेणी में : सुलोचना मौर्य

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महिला शिक्षक संघ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम, चंदौसी ग्रीन स्थित हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के, प्रथम बार चन्दौसी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने महिला शिक्षकों की हरसम्भव मदद करने और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षिकाओं को अपने विद्यालय के साथ-साथ परिवार एवं बच्चों की भी जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए शिक्षिकाओं के प्रति सहानुभूति रखना, स्टाफ का नैतिक कर्तव्य भी है।
मुख्य वक्ता तृषा लोधी ने कहा कि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश, प्रसूति अवकाश एवं अन्य कार्यों को लेकर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे महिला शिक्षक अपने परिवार को भी समय नहीं दे पातीं,इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
सीमा चौधरी ने कैशलैस इलाज, एरियर भुगतान, और समय पर चयन वेतनमान लगाने की बात रखी, वहीं अर्चना पाठक ने पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को दोहराया।
इस अवसर पर सीमा चौधरी, रजनी चौहान, पूनम शर्मा, तृप्ति जैन, अंशु तेवतिया, आस्था तोमर, तृषा लोधी, ज्योति चौधरी, श्यामभवी मिश्रा, विनीता शर्मा,अर्चना पाठक, अलका शर्मा, सपना चौधरी, कंचन पांडेय, निरुपमा गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सपना चौधरी एवं अंशु तेवतिया ने संयुक्त रूप से किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश पुलिस) द्वारा रेडियो सिटी स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड विशेष श्रेणी पुरस्कार से सुश्री अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी को किया सम्मानित

Mon Apr 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बीते एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान साहसिक कार्य, पुलिसिंग के क्षेत्र में किए गए नवाचार, कानून व्यवस्था, विवेचना के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक (उत्तर प्रदेश पुलिस) द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्रम में […]

You May Like

Breaking News

advertisement