डीएम ने एम्स स्थित निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने एम्स स्थित निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण

रायबरेली:-14 मई 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज एम्स, मुंशीगंज स्थित निर्माणाधीन ऊपरिगामी सेतु (फ्लाईओवर) का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं कार्य में हो रही देरी के कारणों की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना हेतु अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का बैनामा शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेतु के दोनों ओर सर्विस लेन की सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए, जिससे आमजन एवं राहगीरों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम पूजा श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नुक्कड़ सभा और मदरसे में स्व-गणना में तेजी लाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

Fri May 15 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) ​बरेली : जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को मोहल्ला सरायखाम स्थित मदरसा इशा अतुल उलूम में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण के तहत ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया के प्रति नागरिकों को […]

You May Like

advertisement