
(पंजाब) फिरोजपुर 18 मई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल फिरोजपुर द्वारा पंडित करण त्रिपाठी जी (धर्मप्रसार प्रमुख, पंजाब प्रांत विश्व हिंदू परिषद )की अध्यक्षता में विशेष बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में हुई जिसमें दिनांक 02 जून से 09 जून 2026 तक श्री रामबाग फिरोजपुर छावनी में पंजाब प्रांत स्तर बजरंग दल के बच्चों का प्रशिक्षण वर्ग लग रहा है, के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों से आग्रह किया गया के वह अपनी जिम्मेदारी से इस वर्ग में सेवा निभाएंगे। पंडित करण त्रिपाठी जी ने आग्रह किया कि आप अपने परिवार, गली मोहल्ले के 15 वर्ष से 35 वर्ष के लड़के लड़कियां वर्ग में लेकर आए तांजो उनको विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा के बारे में अवगत कराया जाए, कैसे अपने शरीर को फिट रखना है, अपने माता-पिता का आदर करना है, सनातन धर्म की कैसे रक्षा करनी है। जैसे मुद्दों पर बताया जाएगा।
श्री हरीश गोयल जी (विभाग अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद) एवं नरेश गोयल जी (जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद )ने बताया कि पंजाब प्रांत से आने वाले सभी बच्चों की देखरेख, भोजन, एवं जलपान की व्यवस्था के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था लगभग पूर्ण कर ली गई है।
इस अवसर पर पंडित करण त्रिपाठी, हरीश गोयल, नरेश गोयल, पंडित कैलाश शर्मा मठ मंदिर प्रमुख जिला फिरोजपुर, पंडित नरेश शर्मा, पंडित रणधीर जोशी, पंडित प्रदीप सलवान, पंडित चेतन शर्मा मिलन केंद्र प्रमुख, बृजभूषण धवन, विनोद होंडा एडवोकेट, जगदीश कक्कड़ एडवोकेट, प्रवेश कुमार, बजरंग दल संयोजक राहुल धवन, मानव पाठक, प्रदीप शर्मा, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अरुण पांडे, पंडित राकेश तिवारी इत्यादि बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे।


