राजस्व विभाग के लंबित कोर्ट केसों को संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द निपटाना करे सुनिश्चित : विश्राम कुमार मीणा

लंबे समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए निपटान।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/अमित 19 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि राजस्व विभाग के लंबित कोर्ट केसों को संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द निपटाना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कोर्ट केसों को लेकर काफी गंभीर है। जो केस लंबे समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुनकर खत्म किया जाए। जिला के बहुत से लोग सीधे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपनी शिकायत को सुना रहे हैं। ये सभी शिकायतें अन्य पोर्टलों पर भी दिखती रहती है। ऐसे मामलों का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तहसील के अन्य कामों को गंभीरता के साथ किया जाए। किसी भी कार्य में लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पहले अंबाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विषयों पर मंडल के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसीलों में पेपरलेस डिमार्केशन, ततिमा केस, रोवर के माध्यम से निशानदेही, पार्टेशन रिव्यू, मोटेशन, टोकन, जमाबंदी सहित अन्य मामलों को निपटाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन अधिकारियों की जनगणना में ड्यूटी लगी हुई है। वो अपने-अपने कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। जिला के सभी 1704 ब्लॉकों में जनगणना के कार्य को शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जिला के कई गांवों में तेज बरसात और मारकंडा नदी के पानी के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारी समय रहते अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति से निपटने की सभी प्रकार की व्यवस्था और तैयारियों को पूरा करना सुनिश्चित करे।
इस मौके पर एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम शाहाबाद शंभू राठी, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल युग में युवाओं का सुनहरा भविष्य : प्रो. महासिंह पूनिया

Tue May 19 , 2026
प्रो. महासिंह पूनिया ने पाठ्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन।बी.एस.सी. इन मल्टीमीडिया में 60 सीटें उपलब्ध। थानेसर,प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी,19 मई : डिजिटल युग में मल्टीमीडिया शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और रचनात्मकता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में […]

You May Like

Breaking News

advertisement