अलखनाथ प्रखंड पोस्ट शास्त्री नगर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम हार्ट मैन इण्टर कालेज में किया आयोजित

अलखनाथ प्रखंड पोस्ट शास्त्री नगर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम हार्ट मैन इण्टर कालेज में किया आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर बरेली द्वारा अग्निशमन जागरूकता साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में उप नियंत्रक महोदय श्री राकेश मिश्र जी के निर्देशानुसार डिप्टी चीफ वार्डन श्री रंजीत बशिष्ठ व सहायक उपनियंत्रक श्री प्रमोद डागर सर एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन श्री अन्जय अग्रवाल के प्रोत्साहन पर अलखनाथ प्रखंड पोस्ट शास्त्री नगर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम रामलीला मैदान निकट हार्टमैन इण्टर कालेज में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एडीसी प्रमोद डागर जी द्वारा एलपीजी गैस व सिलेंडर के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई । स्टाफ ऑफिसर श्री हरीश भल्ला द्वारा आग के प्रकार, आग के आवश्यक तत्वों एवं आग बुझाने के तरीकों की जानकारी दी गई। आईसीओ श्री कंवलजीत सिंह द्वारा भीगे हुए कंबल से गैस के सिलेंडर में लगी आग को बुझा कर दिखाया गया।
अग्नि जागरूकता कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा कोर बरेली से एडीसी श्री प्रमोद डागर , कार्यालय से श्री प्रेमपाल, स्टाफ ऑफिसर फायर श्री हरीश भल्ला, आईसीओ श्री कमलजीत सिंह व संजीव दुस्सा ,पोस्ट वार्डन शास्त्री नगर साबिर हसन, प्रवेंद्र कुमार कुमार पोस्ट वार्डन (आर) श्री पवन कालरा व गौरव अग्रवाल, डिप्टी पोस्ट वार्डन नीतू द्विवेदी एवं सर्वेश मौर्य , सेक्टर वार्डन मोहम्मद अलीम खान,मोहम्मद अलसफ अली ,बीनू गोस्वामी , पूनम गौतम, विजय सक्सेना, अनिल बाबू, राजीव श्रीवास्तव, संजय बिसारिया,समाजसेवी अजय राज शर्मा , स्काउटस एवं क्षेत्रीय निवासी पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर राहगीर हो रहे हैं चोटिल

Wed Apr 23 , 2025
तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर राहगीर हो रहे हैं चोटिल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी तीन फीट गहरे गड्ढे में गिरकर कई राहगीर और कस्बा वासी हुए घायल। जानकारी के अनुसार कस्बे के लोधी नगर चौराहे के पास अमित गोयल की दुकान के सामने लगभग दो […]

You May Like

advertisement